भिलाइयंस के लिए जरुरी खबर: टैक्स जमा करने के लिए निगम द्वारा लगाए जाएंगे शिविर, 11 तारीख से अलग-अलग वार्डो में होगा आयोजन

भिलाई। नगर पालिक निगम टैक्स वसूली करने वार्डो में शिविर लगाई जाएगी। शिविर सोमवार से अलग-अलग वार्डो में लगेगा। नागरिक आवासीय, व्यावसायिक, अन्य भवनों का संपत्तीकर यूजर चार्ज, जलकर, भू भाटक मौके पर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने शिविर की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को दी है। सोमवार 11 दिसंबर को शिविर मैत्रीबाघ रोड, 12 से 14 दिसंबर को टंकी मरोदा, 19 से 21 दिसंबर को स्टेशन मरोदा, 26 व 27 दिसंबर को पुरैना व डुंडेरा में 2 से 4 जनवरी को रूआबांधा बस्ती, 9 व 10 जनवरी को रिसाली बस्ती और 16-17 जनवरी को नेवई बस्ती खदान पास में शिविर लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...