CG – स्कूल टॉयलेट के बाहर गंदगी की सजा, 25 छात्राओं के हाथों पर डाला खौलता तेल: हेडमास्टर सहित तीन शिक्षक सस्पेंड, एक कर्मी बर्खास्त

स्कूल टॉयलेट के बाहर गंदगी की सजा, 25 छात्राओं के हाथों पर डाला खौलता तेल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बच्चों के साथ कल स्कूल में क्रूरता करने का मामला सामने आया था। जहां शिक्षक के द्वारा आठवीं कक्षा की 25 छात्राओं के हाथ को गर्म तेल से जला दिया गया।‌ इस तरह की सजा केवल टॉयलेट के बाहर गंदगी फैलाने के कारण बच्चों को दी गई है। वहीं अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच के बाद हेडमास्टर सहित तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही एक सफाई कर्मी को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

मामला माकड़ी ब्लॉक के ग्राम केरावाही स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल का है। बताया रहा है कि शुक्रवार को लंच टाइम में शिक्षक बाहर गए थे। जब लौटे तो देखा कि टॉयलेट के बाहर किसी ने शौच कर दिया है। उन्होंने इस बारे में छात्राओं से पूछा तो वे डर गए। आरोप है कि इसके बाद बच्चों के हाथों पर गर्म तेल डालने का आदेश दे दिया गया।

छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि शिक्षकों ने बच्चों को एक-दूसरे पर गर्म तेल डालने के लिए मजबूर किया। वहां मिड-डे-मील का भोजन पकाने के लिए तेल चढ़ाया गया था, उसी को छात्राओं पर डाला। कोई बच्चा खुद पर कैसे तेल डाल सकता है। वहीं वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान लिया है।

शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में जांच टीम गठित की और स्कूल भेजा। टीम ने जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को सौंप दिया है। DEO ने बताया कि जांच में हेडमास्टर और दो शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। घटना के समय तीनों स्कूल से गैरहाजिर पाए गए। इस लापरवाही के लिए हेडमास्टर जोहर मरकाम, टीचर मिताली वर्मा और पूनम ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक सफाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...