गलती से फोन लगाने के बाद शुरू हुई कहानी जेल तक पहुंची: B.Tech छात्रा को जन्मदिन पार्टी का झांसा देकर फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… गर्भवती होने पे कराया एबॉर्शन… जानिए क्या है पूरा मामला

गलती से फोन लगाने के बाद शुरू हुई कहानी जेल तक पहुंची

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने बीटेक छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले आरोपित हिमांशु नैथानी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

2023 में दुष्कर्म कर करा दिया था गर्भपात
आरोपित ने वर्ष 2018 में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और दोबारा 2023 में दुष्कर्म कर गर्भपात करा दिया था। बीटेक छात्रा दोस्त की जन्मदिन पार्टी में आई थी तब घटना को अंजाम दिया गया था।

गलती से फोन लगाने के बाद शुरू हुई कहानी जेल तक पहुंची
बीते 20 नवंबर को पीड़िता ने बीटा दो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने कहा कि वर्ष 2018 में उसने फरीदाबाद के रहने वाले हिमांशु को गलती से फोन कर दिया था। इसके बाद आरोपित लगातार उसको फोन करने लगा। वह दोस्ती की जिद पर अड़ गया।

आरोपित ने मार्च 2018 में दोस्त की जन्मदिन पार्टी का झांसा देकर अल्फा एक स्थित मकान में बुलाया था। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। मई 2023 में शादी का झांसा देकर दोबारा दुष्कर्म किया।

गर्भवती होने पर आरोपित ने शादी से मना कर दिया और पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने हिमांशु की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...

महादेव घाट पुल के उपर चल रहा पानी, आवागमन...

दुर्ग। लगातार बारिश के चलते दुर्ग जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस...

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...