भाजपा की जीत की खुशी में खुर्सीपार में हुई श्रीराम की पूजा-अर्चना: दया सिंह ने पूजा करने के बाद की जमकर आतिशबाजी, साय के CM बनने से हर्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में खुर्सीपार में खास तरीके से सेलिब्रेट किया गया। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस जीत की खुशी भाजपाइयों में जबरदस्त देखने को मिल रही है। खुर्सीपार में भाजपा पार्षद, उप नेता प्रतिपक्ष और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई। दया सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बन गए हैं। एक आदिवासी और गरीब परिवार के कार्यकर्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। विष्णुदेव साय का भिलाई से गहरा नाता रहा है। वे हर साल सावन सोमवार के अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर आते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मुख्यमंत्री बनने की खुशी के अवसर पर श्रीराम चौक में श्रीराम जी की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद खुशियों के दीपक भी सबने जलाए। उसके बाद भव्य आतिशबाजी हुई। शाम 6 बजे से यह कार्यक्रम हुआ जो रात तक चलता रहा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...