CG में Sex Racket का भंडाफोड़: मकान में चल रहा था देह व्यापार… पुलिस ने मारी रेड तो आपत्तिजनक हालत में एक महिला के साथ दो युवक मिले… संचालिका सहित 4 गिरफ्तार

CG में Sex Racket का भंडाफोड़

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पुलिस ने देह व्यापर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर 2 महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक नागपुर का रहने वाला है। वहीं कमरे से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। मौके से देह व्यापार चलाने वाली महिला को भी पकड़ा गया है। मोबाइल, नगदी जब्त किया गया है।

दरसअल, साइबर सेल व थाना चाम्पा पुलिस को 11 दिसम्बर को मुखबीर सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर रही है। शिकायत पर एसडीओपी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्रवाई की गई। आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया। कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे, आपत्तिजनक वस्तुए, 2 नग मोबाइल बरामद की गई।

घटना स्थल से दो मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी (1) निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा (2) राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र), संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...