मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर: दुर्ग जिले में इस दिन रहेगा शुष्क दिवस… शराब दुकानें रहेगी बंद… कलेक्टर ने किया घोषित

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती पर जिले के सभी मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 18 दिसम्बर 2023 गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी एस.-2 (घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट) एफ. एल. 3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-3 (ग), एफ.एल. 4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल. 7/8 (सैनिक कँटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को पूर्णतः बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है।

संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक उक्त दिनांक को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चत करेंगे कि प्रभार क्षेत्र की सभी प्रकार की मदिरा दुकानें 17 दिसंबर 2023 को समयावधि पश्चात् बंद हो जायें एवं 18 दिसंबर 2023 को न तो मदिरा का विक्रय हो और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो। आदेश का कड़ाई से पालन के निर्देश दिये गये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...