CBSE बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल: सीबीएसई ने किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान… इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम… देखिये

एजुकेशन डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च को और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होंगी।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा है कि दो विषयों के बीच समय का पर्याप्त अंतर हो। बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखा गया है।” 10वीं की परीक्षा 15,16,17,19, 20, 21,23,24,26,28 फरवरी को, 2,4,5,7,11,13 मार्च को आयोजित की जाएंगी।

वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षा 15,16,17,19,20,21,22,23,24,26,27,28,29 फरवरी, 1,4,5,6,7,9,11,12,13,14,15, 16,18,19, 20,22, 23,26,27,28,30 मार्च और 1, 2 अप्रैल को आयोजित की जाएंगीं। बता दें कि अगले साल देश में लोकसभा के चुनाव के लिए वोट भी डाले जाएंगे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...