CG में लगातार दूसरे दिन नक्सली वारदात: सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट, BSF का जवान शहीद

कांकेर। छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन बड़ी नक्सली घटना हुई है। कांकेर में IED ब्लास्ट में BSF का जवान शहीद हो गया है। घटना कांकेर जिला के थाना परतापुर की है। जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में IED ब्लास्ट हो गया। कल ही नारायणपुर जिले में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया था वहीं आज एक बार फिर से कांकेर जिले में नक्सलियों के प्लांटेड आईईडी की चपेट में बीएसफ का एक जवान आ गया।

जवान बीएसएफ के 47वीं बटालियन में तैनात था। परतापुर थाना अंतर्गत महला के जंगल में यह ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। जब सर्चिंग में निकले थे जवान उसी दौरान आईईडी की चपेट में एक जवान आया। सिविल अस्पताल पखांजुर लाते वक्त जवान ने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग तेज़ कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...