दुर्ग में रेलवे क्रासिंग के पास हत्या: अरोपियीं ने युवक का रास्ता रोका, ईट-पत्थर डंडे से किया ताबड़तोड़ वार… मौके पर ही युवक ने तोड़ दिया दम; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खबर है की रविवार रात बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक की लाश मिली है। जिसकी हत्या पुराणी रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ईट-पत्थर और डंडे से युवक की बेहरमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है की आरोपियों ने पहले से प्लानिंग के तहत युवक को देर शाम रेलवे क्रॉसिंग के पास रोका। उसके बाद ईट, पत्थर से उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर शाम बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ये हत्या हुई है। यहां बेलदार पारा हनुमान मंदिर के पास बघेरा निवासी रॉकी देशमुख उम्र 24 वर्ष को पुरानी रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने ईट और पत्थर से उसके ऊपर कई वार किए। इससे रॉकी लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। अधिक मात्रा में खून बह जाने से और गंभीर चोट आने से उसकी वहीं पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्ग CSP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि उन्होंने आरोपियों और मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटनास्थल पर लाठी डंडे भी पड़े मिले हैं। इससे साफ है कि आरोपी युवक की हत्या की प्लानिंग से आए थे। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...

सूर्य विहार में दिवाली की रात उपद्रवियों का तांडव...

भिलाई। दीपावली के त्योहार पर जहां शहरभर में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं भिलाई के सूर्य विहार आवासीय परिसर में असामाजिक तत्वों...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलता बस्तर : सातों...

जगदलपुर। दशकों तक नक्सलवाद और हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर संभाग अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह पर आगे बढ़ने...