CG कांग्रेस में एक और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा: महंत रामसुंदर दास के बाद इस पूर्व विधायक ने भी दिया इस्तीफा, त्याग पत्र में लिखा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। इससे पहले पूर्व विधायक रामसुंदर दास महंत ने भी इस्तीफा दे दिया है। हार से व्यथित होकर चुन्नीलाल साहू ने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने अपने इस्तीफे में इसका जिक्र भी किया है।

दूसरी ओर पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की हार के बाद दोनों ने पार्टी के नेताओं के ऊपर आरोप लगाए थे। इसके बाद अब उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं उनसे तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...