सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह को गाड़ी से कुचलने का मामला, प्रेमी और उसके साथी गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड ने कहा – होटल में नशे में धुत होकर आई थी प्रिया, फिर…

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह को गाड़ी से कुचलने का मामला

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने कथित प्रेमी और एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे पर रेंज रोवर कार से कुचलने और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाये थे। इस मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। ठाणे पुलिस की SIT ने अश्वजीत गायकवाड़ और उसके साथियों को गिरफ़्तार कर लिया है। प्रिया ने जितने लोगों पर आरोप लगाया था, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस कमिश्नर का बयान आया सामने
ठाणे पुलिस कमिश्नर जैजित सिंह ने बताया कि कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटील और सागर शेडगे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कार्पियो और एक लैंड रोवर डिफेंडर कार जब्त की है।

प्रिया ने क्या आरोप लगाए?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने ये आरोप लगाए हैं कि उसके बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ ने उसके साथ मारपीट की है और फिर लड़के ने अपने दोस्तों के साथ उसे SUV से कुचलने की भी कोशिश की, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई।

अश्वजीत गायकवाड़ ने क्या बताया?
इस मामले में आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ के मुताबिक, प्रिया सिंह उस होटल में नशे में धुत होकर आई थी, जहां अश्वजीत एक पारिवारिक समारोह में शामिल थे और प्रिया ने अश्वजीत से बात करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की।

जब अश्वजीत ने मना कर दिया, तो प्रिया ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद जब अश्वजीत के दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो प्रिया ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान ड्राइवर शेल्के ने एसयूवी को स्टार्ट किया ताकि प्रिया वहां से हट जाए, लेकिन दुर्भाग्य से वह सड़क पर गिर गई।

आरोपी लड़के का कहना है कि ये दुर्घटना जान बूझकर नहीं की गई थी। अश्वजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह कुछ और नहीं बल्कि उससे पैसे ऐंठने का एक तरीका है। पहले भी अश्वजीत ने उसे पैसे दिए हैं और उसके पास सारे रिकॉर्ड हैं। गौरतलब है कि अश्वजीत गायकवाड़ ठाणे में MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर का बेटा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...