ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई विपक्षी नेता लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित

डेस्क। संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर सोमवार (18 दिसंबर) को भी विपक्षी दल अपनी मांग को लेकर अड़े रहे. इसको लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. इस बीच लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई और सांसदों को लोकसभा से शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया.

अधीर रंजन चौधरी के अलावा के. सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, सौगत राय, प्रतिमा मंडल, डीएमके के ए. राजा और आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन सहित कई सदस्यों को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया. दरअसल, विपक्षी दल लगातार लोकसभा की सुरक्षा में सेंध के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में बयान देने की मांग कर रहे हैं.

इससे पहले भी लोकसभा से विपक्ष के 12 सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार,...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध भरमार बंदूक बनाने...

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...