भिलाई में बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल: नेशनल हाईवे में युवक और युवती ने ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां, देखिये Video

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले भिलाई में एक बार फिर से बाइक रोमांस का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें युवक और युवती नेशनल हाईवे पर चलती बाइक में आशिकी करते नजर आ रहे है। दरहसल ये पूरा मामल भिलाई-3 क्षेत्र का है। यहां एक युवक द्वारा बाइक के पेट्रोल टंकी में लड़की को उल्टा बैठाकर तेजी से बाइक चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक नेशनल हाईवे 53 में भीड़ भाड़ वाली सड़क में युवती को पेट्रोल टंकी में आगे बैठाकर रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहा है। आपको बता दें, भिलाई तीन चौक तक कई चौराहों में ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है, इसके बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये सबसे बड़ा सवाल है।

इस वीडियो को एक कार सवार ने बनाया है। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रायपुर से भिलाई आ रहे थे। इसी दौरान भिलाई तीन चौक के पास एक युवक बाइक में तेजी से निकला। उस युवक ने बाइक के आगे फ्यूल टैंक में एक लड़की को बैठाया हुआ था। वो लड़की लड़के के बाहों में बाहें डाले बैठी थी और लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। वीडियो बनाने वाले शख्स का कहना है कि युवक खुद और उस लड़की की जान तो खतरे में डाल ही रहा था, साथ ही सड़क में चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरे से कम नहीं था। यदि वो अपनी बाइक का संतुलन जरा भी खो देता तो दूसरे वाहन चालक भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो सकते थे।

देखिये Video :-

आपको बता दें, इस प्रकार का ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके है। आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते है जिसमें बाइक या स्कूटी में आगे लड़की को बैठाकर युवक गाड़ी चलाते है। अब तक सबसे अधिक घटनाएं छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले सहित रायपुर और बिलासपुर में देखने को मिली हैं। पुलिस ने कई मामलों में मनचले वाहन चालकों पर 10 हजार का चालान व अन्य कार्रवाई भी की है, लेकिन इसके बाद इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...