CM विष्णुदेव ने बाबा गुरु घासीदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण: राज्य की खुशहाली व समृद्धि के लिए लिया आशीर्वाद… CM साय और डिप्टी CM शर्मा ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना भी किए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु बाबा की जयंती पर गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित बाबा घासीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए गुरु बाबा से आशीर्वाद लिया।

लालपुर में स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुंगेली जिले के लालपुर पहुंचने पर हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हेलीपेड पर विधायक पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने साय का स्वागत किया।

CM और डिप्टी CM ने लालपुर धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...