बघेरा हत्याकांड के आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया अरेस्ट: सिगरेट को लेकर उपजा विवाद… 1 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार; मृतक भी हत्या के मामले में…

दुर्ग। दुर्ग जिले में रविवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा हो गया है। रविवार रात बघेरा रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक की लाश मिली थी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ईट-पत्थर और डंडे से युवक की बेहरमी से हत्या कर दी। ये मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही एक अपचारी समेत 6 आरोपियों को पकड़ लिया था। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी की मृतक प्रेम उर्फ रॉकी मंडल के साथ उनका सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक रॉकी भी दो साल पहले एक हत्या के आरोप में जेल गया था।

नगर पुलिस अधीक्षक मनीशंकर चन्द्रा ने बताया कि, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बघेरा रोड के किनारे बनी नाली में एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर आ धमका। उसके बाद जांच में मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान पाए गए। ये निशान उसके सीने एवं सिर तथा चेहरे पर लगे थे। बस फिर क्या था पुलिस ने अपने जांच की दिशा ही मोड़ दी। मृतक के परिजनों विवेक मंडल, राहुल सोनकर तथा सौरभ चंद्रवंशी से पूछताछ की। उसके बाद पता चला कि ग्राम बघेरा के पप्पू किराना दुकान के पास सिगरेट पीने की बात को लेकर आरोपियों रघुनाथ मंडावी, भूपेश साहू, अविनाश उर्फ बउवा मंडावी, चंद्रकांत उर्फ चिंटू ठाकुर, आकाश मंडावी और विधि से संघर्षरत बालक ने उसके साथ मारपीट की।

इस दौरान इन लोगों ने मुक्का और डंडे से पीटने के बाद उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाने की पुलिस ने उक्त आरोपियों के मुखालिफ 320, 147, 148 भादंवि के तहत मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। तब कहीं जाकर पुलिस के हाथ सफलता लगी। इन लोगों ने अपचारी बालक समेत कुल 6 आरोपियों को अरेस्ट किया। घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा, और पत्थर तथा चाकू को पुलिस टीम ने रिकवर कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...