CG में कांस्टेबल की मौत: ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत… अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित… 2 साल से लीवर की बीमारी से जूझ रहा था आरक्षक

CG में कांस्टेबल की मौत

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई है। ड्यूटी में तैनात एक जवान की ड्यूटी के दौरान ही तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद आरक्षक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक टेकचंद कर्ष (उम्र 38 साल) निवासी पचोरी सारागांव में पदस्थ थे। आरक्षक टेकचंद रविवार की रात सारागांव थाने में अपनी ड्यूटी पर था। ड्यूटी के दौरान रात 12 से 1 बजे की बीच अचानक से तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर थाने में ही गिर पड़े।

इसके बाद थाने में पदस्थ अन्य आरक्षक साथियों ने टेकचंद कर्ष को इलाज के लिए चांपा के निजी एनकेएच अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरक्षक पिछले 2 सालों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। आरक्षक के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...