BWU का BSP मैनेजमेंट पर आरोप: प्रतिनिधि मंडल ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से की मुलाकात, कहा- “RFID का प्रयोगशाला बना सयंत्र, बिना सर्कुलर के…”

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट वर्कर्स यूनियन (BWU) के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात करने पहुंचा। सांसद को प्रतिनिधि मंडल ने बताया की भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने भिलाई को आरएफआईडी सिस्टम का प्रयोगशाला बनाया है और भिलाई इस्पात संयंत्र सेल का प्रथम यूनिट है जहां आरएफआईडी सिस्टम लगाया जा रहा है। जबकि यूनियन द्वारा बार-बार मांग करने के बावजूद कर्मचारियों के मूलभूत समस्या का समाधान नही किया जा रहा है। न ही प्रबंधन कर्मियों की समस्या 39 महीने के एरियाज, नाइट शिफ्ट अलाउंस, केंटीन, टॉयलेट ,आवास, हॉस्पिटल की समस्या के समाधान की दिशा में कोई ध्यान नहीं है। भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों को एक प्रयोगशाला की भाती उपयोग कर रही है।

यूनियन ने आरोप लगाया की आरएफआईडी हर कोई सर्कुलर नहीं निकला है पर कर्मचारियों के ऊपर मौखिक दबाव बनवाकर उनसे जबरन आरएफआईडी सिस्टम का कार्ड बनवाया जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी यूनियन या जनप्रतिनिधियों की किसी भी कर्मचारी हित में रखी गई मांग या सुझाव को नही सुनता। पब्लिक सेक्टर होने के बावजूद निजी कंपनी से भी ज्यादा दबाव पूर्ण कार्यप्रणाली से कार्य करता है। जिस कारण संयंत्र के कर्मचारियों में बहुत ज्यादा निराशा है।

सांसद विजय बघेल ने यूनियन पदाधिकारियों को जानकारी दिया की संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज से चर्चा कर उन्हे निर्देशित किया है पहले कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा करे और हर यूनियन को साथ लेकर समस्या का समाधान करे उसके उपरांत ही आर एफ आई डी जैसे पद्धति को लागू करने के विषय यूनियन से आम सहमति कर चर्चा करेंगे। सांसद ने प्रबंधन को निर्देशित किया की सांसद सत्र के पश्चात उनसे चर्चा करूंगा। यूनियन ने कर्मचारियों से भी आह्वान किया की आरएफआईडी के पहले अपने मूलभूत मांगो के लिए आंदोलित हो।

यूनियन ने कर्मचारियों से भी अपील लिया की प्रबंधन ने वर्तमान समय में आरएफआईडी लगाने का कोई सर्कुलर जारी नही किया है। इसलिए जब तक संयंत्र के मूलभूत समस्या का समाधान नही होता कर्मचारियों को  39 महीने का एरियाज का भुक्तान और उनके नाइट शिफ्ट एलाउंस,केंटीन ,हॉस्पिटल,आवास की समस्या दूर होने के पश्चात ही आरएफआईडी जैसे व्यवस्था पर सहयोग करे। सेल के कुछ यूनिटों में जब बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने पर चर्चा हुई थी तो कर्मचारियों को उनके कई सारे लंबित मांगों का भी पूरा किया गया था पर भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन पूर्णतया दबाव पूर्ण नीति से ही अपना काम कर रही है कर्मचारियों के हित के विषय में किसी प्रकार का भी ध्यान प्रबंधन का नहीं है। सांसद विजय बघेल से भेट करने वालो में यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महामंत्री खूबचंद वर्मा,शिवबहादुर सिंह,दिलेश्वर राव, सुरेश सिंह, अमित बर्मन,विमल पांडे,प्रदीप सिंह,संदीप सिंह, लुमेष कुमार, मनोज डडसेना, राजकुमार सिंह, अभिषेक सिंह, नितिन कश्यप, कृष्णा मूर्ति, प्रवीण यादव, रणधीर सिंह, रविशंकर सिंह, रविंद्र सिंह, दानी राम सोनवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...