पत्नी के मौत बाद हैवान बना पिता: अपनी बेटी से किया कई बार रेप, अबॉर्शन भी करवाया, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पत्नी के मौत बाद हैवान बना पिता

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. उसके साथ कई बार रेप किया. साथ ही एक बार को अबॉर्शन भी करवाया. जब इस बात का खुलासा हुआ तो पुलिस तक के होश उड़ गए कि कोई पिता अपनी ही बेटी के साथ क्या ऐसा भी कर सकता है.

मामला कानपुर के जूही इलाके का है. यहां कई दिनों से मोहल्ले के लोगों को एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती थीं. पहले तो लोगों को लगा कि शायद घर में घरेलू विवाद के कारण लड़ाई हो रही है. लेकिन जब ये सिलसिला कई दिनों तक चला तो पड़ोसी एकत्रित होकर उस घर में जा पहुंचे. एक शख्स ने दरवाजा खोला. उससे चीख-पुकार के बारे में लोगों ने पूछा तो शख्स ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. वो बच्चे आपस में खेलते हैं इस कारण चीखने चिल्लाने की आवाजें आती हैं.

लोगों ने पूछा कि आपके बच्चे कहां हैं. इस पर शख्स ने कहा कि उनकी तबीयत खराब है. उस समय तो लोग वहां से चले गए. लेकिन अगले दिन जब वो शख्स काम के लिए बाहर गया तो लोग फिर से उनके घर पहुंचे. वहां, शख्स की बेटी ने दरवाजा खोला. उन्होंने लड़की से बात की तो वह फूट-फूट कर रोने लगी. बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है. पिता कई दिनों से उसका रेप कर रहा है. यही नहीं एक बार तो उसका अबॉर्शन भी करवाया गया है.

यह सुनते ही लोगों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह इस आरोप से मुकर गया. कहने लगा कि उसने बेटी के साथ ऐसा कुछ भी नहीं किया है. पड़ोसियों के बोलने पर उसकी बेटी ने झूठी FIR दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...

CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक...

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तोरवा थाना...

CG में हैरान करने वाली घटना : दो महीने...

आरंग। रायपुर जिले के आरंग से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार मालिक ने अपनी...