छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने रमन सिंह, निर्विरोध चुने गए: CM साय, नेता प्रतिपक्ष महंत ने रखा था प्रस्ताव… पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित सभी ने किया समर्थन

रायपुर। तीन बार के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिये गये हैं। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की सदन में घोषणा की। प्रोटेम स्पीकर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उन्हें आसंदी तक पहुंचाया। बता दे कि अध्‍यक्ष पद के लिए एक मात्र डॉ. रमन सिंह ने ही नामांकन जमा किया था।

आज सदन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने विधानसभा अध्‍यक्ष के रुप में डॉ. रमन सिंह का नाम प्रस्‍तावित किया। इसके बाद उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव ने इसका समर्थन किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी डॉ. रमन के नाम का प्रस्‍ताव किया। इन प्रस्‍तावों का पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन किया।

डॉ. रमन को अध्‍यक्ष बनाए जाने का प्रस्‍ताव बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्‍यप ने भी रखा। इसका क्रमश: पुन्‍नूलाल मोहले, उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा और भावना बोहरा ने समर्थन किया। इसके बाद पूरे समर्थन ने मेज थपथपा कर डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्‍यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...