CM Vishnudev Sai Cabinet: दिल्ली जायेंगे मुख्यमंत्री साय… राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे… जल्द हो सकता प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का जल्द होगा ऐलान

छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के बाद विधानसभा सत्र में भी विधायकों की शपथ से लेकर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरे तय हो गए हैं, अब बस केवल नामों पर मुहर लगनी बाकि है. सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के नेताओं से मुलाकात करेंगे. जिसमें मंत्रिमंडल तय हो जाएगा.

22 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे. इस दौरान वह 22 और 23 दिसंबर को बीजेपी की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा वह इस दौरान पार्टी के सीनियर नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. सीएम साय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इन बैठकों में ही मंत्रिमंडल पर आखिरी मुहर लगेगी. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए और कुछ पुराने चेहरे ही शामिल होंगे.

दरअसल, सबसे ज्यादा पेंच उन विधायकों पर फंसा है जो संसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव लड़े थे. जिनमें से अरुण साव पहले ही उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं. लेकिन रेणुका सिंह समेत कुछ चेहरों का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा. ऐसे में सीएम साय जल्द ही दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आखिरी दौर का काम पूरा करेंगे. दिल्ली दौरे से लौटने के बाद वह कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं.

6 से 8 मंत्रियों का हो सकता है मंत्रिमंडल
बताया जा रहा है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में बीजेपी 6 से 8 मंत्रियों का ही मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है. क्योंकि सरकार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं. ऐसे में दो तीन पद फिलहाल खाली रखे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी अनुभव और युवा चेहरे दोनों को मौका देगी. ऐसे में मंत्रिमंडल में कुछ सीनियर और कुछ नए विधायक दिख सकते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...