रायपुर गोलीकांड में लड़की की एंट्री: कारोबारी को मारने ट्रांसपोर्टर ने ओड़िसा से हायर किया था सुपारी किलर… रायगढ़ के व्यापारी और रायपुर के व्यापरी में चल रहा था अनबन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल कारोबारी को गोली मरने वाले मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस गोलीकांड में चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। पुलिस आरोपी शूटर अमन शर्मा और सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। पीड़ित कारोबारी और गोलीकांड मामले में एक लड़की के चलते विवाद की बातें सामने आई है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि लड़की को ही लेकर रायगढ़ और रायपुर के कारोबारी का विवाद चल रहा था। विवाद के चलते ही रायगढ़ के कारोबारी ने ओडिशा टिटलागढ़ के अपने एक परिचित के माध्यम से सुंदरगढ़ ओडिशा से शूटर हायर किया गया। अमन शर्मा नाम के आरोपी को रायपुर के कारोबारी संदीप कुमार की हत्या की सुपारी दी गई।

प्लानिंग के तहत ही सुपारी किलर अमन ट्रेन के माध्यम से दो कट्टा अपने साथ लेकर रायपुर पहुंचा। रेलवे स्टेशन से सीधे लाभांडी आया और बुधवार की सुबह 11 बजे संदीप और अमन की मुलाकात लाभांडी पुराना शराब भट्टी के पास हुई। दोनों की बातचीत के दौरान अमन ने अपने पास रखे कट्टे को निकाल कर संदीप पर फायर कर दिया। इस घटना में संदीप के सीने और हाथ में गोली लगी।

इधर गोलीकांड की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अमन को पकड़ा गया। साथ ही गंभीर हालत में पीड़ित कारोबारी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार अमन शर्मा ने व्यापारी पर गोली चलाने की बात कबूल कर ली है। आरोपी पुलिस पूछताछ में बार बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सुपारी लेकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में रायगढ़ के व्यापारी और सुपारी किलर अमन से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही दिल्ली की लड़की से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले में पुलिस खुलासा कर और भी कई चौकाने वाली जानकारी मीडिया को दे सकती है। वहीं गोली लगने के बाद घायल कारोबारी संदीप कुमार जैन की हालत स्थिर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...