दुर्ग के किसानों को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मिलेगा धान का बकाया बोनस: 17 करोड़ से अधिक राशि का होगा भुगतान… CM साय करेंगे हितग्राहियों से संवाद

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के किसानों को प्रधानमंत्री की गारंटी के अनुरूप दो साल के धान की बकाया बोनस राशि का भुगतान 25 दिसम्बर को किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा कृषकों से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान पर 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के वर्षो का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।

जिले में धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना की राशि का वितरण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विकासखण्ड पाटन एवं धमधा में भी धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना की राशि का वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। किसानों को दो साल 2014-15 व 2015-16 की लगभग 17 करोड़ 772 लाख रूपए धान की बकाया बोनस राशि दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही कृषकों से संवाद करेंगे। जिले में किसानों को विकासखण्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पात्र हितग्राही कृषकों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि संबंधी प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। बोनस वितरण प्रमाण पत्र का वितरण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित विकासखण्ड पाटन, विपणन सहकारी समिति धमधा स्थानों पर किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर एवं माईक की आवश्यक व्यवस्था होगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए हृदेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...