दुर्ग कलेक्टर ने शासकीय स्कूल के भृत्य को किया सस्पेंड: कारण बताओ नोटिस का नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब, इस वजह से हुआ निलबित…

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत निलंबन प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20(क) तथा सिविल सेवा आचरण नियम के तहत नूतन कुमार यादव भृत्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में नूतन कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड कार्यालय शिक्षाधिकारी दुर्ग होगा।

ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग द्वारा नूतन कुमार यादव भृत्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई की ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रशिक्षण कार्य हेतु दिनांक 19 अक्टूबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 को बीआईटी दुर्ग में लगायी गई थी। नूतन कुमार यादव को उक्त प्रशिक्षण में अनपुस्थिति के संबंध में दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, उक्त नोटिस का जवाब एक माह पश्चात 22 नवम्बर 2023 को दिया गया, जिसमें स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने का लेख किया गया है, किन्तु स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया गया है। संबंधित कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को निलंबन का प्रस्ताव प्रेषित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...