CG में एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक: एम्स की नर्स सहित तीन मरीज पॉजिटिव… हिस्ट्री पता लगाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। काफी समय बाद प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में एक-एक कोरोना मरीज मिले है। इन मरीजों में एक संक्रमित एम्स की एक नर्स हैं। वहीं, बिलासपुर में एक कारोबारी संक्रमित पाया गया है। तीनों को आइसोलेशन पर रखा गया है। साथ ही तीनों की हिस्ट्री का पता लगाने स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।

बताया गया है कि बिलासपुर का व्यापारी पहले रायपुर से मुंबई होते हुए बिलासपुर पहुंचा था। तीनों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि राज्य में कोविड नियंत्रण में है, इसलिए अनावश्यक घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...