घर वालों ने बनाया शादी करने का प्रेशर… भिलाई में युवक ने की आत्महत्या: कंपनी क्वार्टर में जानवर को बांधने वाले रस्सी के सहारे फंदे से लटका, शारीरिक रूप से…

भिलाई। दुर्ग जिले में सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा की युवक ने इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके घरवाले उसपर शादी करने का प्रेशर बना रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता रिश्ता लेकर बेटे के पास भिलाई पहुंचे, तो नाराज होकर उसने कंपनी के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज इंजीनियरिंग पार्क का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक कंपनी में नौकरी करने वाले किशोर कुमार साहू उम्र 25 वर्ष ने कंपनी परिसर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि किशोर को कुछ शारीरिक परेशानी थी। वो शादी करने के लिए इच्छुक नहीं था, लेकिन घरवाले बार-बार उसके ऊपर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। कुशोर के पिता का कहना था कि उनके छोटे बेटे की शादी हो गई है। किशोर बड़ा है। इसके बाद भी अब तक कुंवारा है। उसके लिए रिश्ते आ रहे हैं इसलिए उन्होंने किशोर के ऊपर शादी के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं वो रिश्ता लेकर किशोर के पास भिलाई पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि किशोर को जब लगा कि उसके घरवाले उसकी शादी जबरदस्ती कर देंगे, तो उसने 21-22 दिसंबर की रात कंपनी के क्वार्टर में ही जानवर को बांधने वाली रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टेम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक किशोर राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के बरसाटोला गांव का रहने वाला था। वो भिलाई आकर एक कंपनी में ही मजदूर के रूप में काम करता था और वहीं सरवेंट क्वार्टर में कई सालों से रहता था। उसने घरवालों को बताया भी था कि वो शारीरिक रूप से शादी करने के योग्य नहीं है। पुलिस का कहना है कि घर वालों के दबाव और आत्मग्लानि के चलते ही उसने खुदकुशी की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...