दिल दहला देगी ये दरिंदगी की वारदात: छत्तीसगढ़ में पड़ोसी युवक ने पहले 23 साल की शादीशुदा महिला से की सेक्स की डिमांड… हत्या कर डेड बॉडी से किया रेप, फिर कुएं में फेंका शव

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पहले एक युवक ने 23 साल की महिला से रेप करने का प्रयास किया जब वो अपने मंसूबों ममें कामयाब नहीं हो पाया तब उसने महिला की हत्या कर उसकी लाश से दरिंदगी की। इस वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका पड़ोसी ही था। आरोपी ने इसके बाद शव को छोटे कुएं में फेंक दिया और वहां से वो फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला सामने आने के बाद लोगों ने को फांसी की मांग को लेकर NH-43 पर मंगलवार को जाम लगा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का शव 21 दिसंबर को घर से कुछ दूरी पर मिला था। परिजनों ने डूबकर मौत होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला से रेप किया गया है और छोटे कुएं में डूबने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश गया है। कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की (25) के बीच लगातार बात होती थी। पुलिस ने सोमवार को सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, तो पूरे मामले साफ हो गया।

बताया जा रहा है कि, आरोपी सुनील ने काम के सिलसिले में उसने एक-दो बार महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान महिला से बातचीत हुई और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर बातें किया करते और मिलते थे। 20 दिसंबर की रात महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील खेत में महिला से मिलने के लिए पहुंचा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने की धमकी दी। इससे आरोपी ने महिला का मुंह और नाक दबाया तो वह थोड़ी देर बाद जमीन पर गिर पड़ी।

आरोपी सुनील तिर्की ने अपने बयान में बताया कि महिला को बेहोश समझकर वह उसे घसीटकर थोड़ी दूर ले गया। इसके बाद रेप किया। वहां उसे अहसास हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को उठाकर पास की छोटे कुएं में फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं वारदात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-43 पर मंगलवार को जाम लगा दिया। वे दोषी सुनील को फांसी देने की मांग करने लगे। वहीं महिला के पति ने और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। कहा कि अभी मामले में पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...