IG BN मीणा ने ली दुर्ग पुलिस की बैठक: SSP गर्ग समेत सभी राजपत्रित अधिकारी और TI-SI हुए शामिल… बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए दिए कई निर्देश, प्रशंसा भी…

दुर्ग। दर्ज रेंज IG बी.एन. मीणा ने जिला दुर्ग के राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किये जाने, सम्पत्ति संबंधी अपराधों के घटना स्थल का निरीक्षण करने, अवैध कार्यों में अंकुश लगाने, रात्रि गश्त, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने निर्देश दिये गये। IG मीणा ने बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में बैठक शुरू हुई। बैठक में दुर्ग SSP रामगोपाल गर्ग के साथ जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे। मीणा व्दारा जिले में बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया, जनता से सद्व्यवहार करने, आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार निराकरण करने, साईबर क्राईम के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में अधिक से अधिक कार्यवाही करने, वाहन दुर्घटना के स्थल चिन्हित कर निराकरण करने, रात्रि गश्त एवं यातायात को दुरूस्त किये जाने, 112 के कार्यों की समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में थाना / चौकी प्रभारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थानों में संसाधनों की पहचान एवं आवश्यकता के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को मानीटरिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने, बदमाशों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने, इनकी गतिविधियों की जांच करने, वारण्टों की अधिक से अधिक तामीली साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये दुर्ग पुलिस की प्रशंसा की गयी। मीटिंग में अभिषेक झा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा में छत्तीसगढ़ के CM साय ने कहा- भाजपा...

रायपुर/सुंदरगढ़/बरगढ़/बलांगीर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा में जनसभा लेने पहुंचे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां के भाजपा के संकल्प...

CG बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में दुर्ग से 5 टॉपर…...

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में हमारे दुर्ग जिले के 5...

भिलाई निगम का एक और कांग्रेस पार्षद बर्खास्त: दुर्ग...

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर-35 (शारदा पारा) के कांग्रेस पार्षद मो. सलमान को दुर्ग संभाग आयुक्त ने किया बर्खास्त फर्जी जाति प्रमाण...

दुर्ग निगम ने कालोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…...

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आयुक्त लोकेश...

ट्रेंडिंग