भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी आग… डीजल लीकेज के बीच किया जा रह था वेल्डिंग, मौजूद थे 35 कर्मचारी, बड़ा हादसा टला

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मटेरियल डिपार्मेंट (RMP-2) में गुरुवार तड़के आग लग गई। जिस समय वहां आग लगी वहां पर 35 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहे थे। राहत की बात ये है कि सभी वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है डीजल लीकेज के बीच वेल्डिंग का काम चल रहा था।

इस दौरान चिंगारी से भड़कने से आग तेजी से फैल गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल CISF और सुरक्षा विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड की 4-4 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी थी। गनीमत ये रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि प्लांट में ये हादसा ऑयल लीकेज होने के कारण से हुआ। आग लगने का कारण रॉ मटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर ऑयल लीकेज होना बताया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वहां पर कहीं से ऑयल लीकेज हो रहा था। उस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। वहीं पर वेल्डिंग का काम शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से वहां आग लग गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...