अवैध प्लॉटिंग पर दुर्ग जिला प्रशासन की एक और बड़ी कार्रवाई…मनोज राजपूत के बाद एक और बिल्डर पर चला बुलडोजर…

भिलाई। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। दुर्ग शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी महीने मनोज राजपूत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। तब हड़कंप मचा था।

तब मनोज राजपूत ने कहा था कि मेरे अलावा शहर में और भी लोग हैं जो अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। इसमें देवभूमि का नाम मनोज राजपूत ने प्रमुखता से लिया था। बताया जा रहा है कि उस कार्रवाई के बाद से ही प्रशासन ने मूड बना लिया था कि कार्रवाई करनी है।

आज प्रशासन ने कहां चलाया बुलडोजर
दुर्ग जिला प्रशासन निगम प्रशासन एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों के द्वारा उरला में नेशनल हाईवे के पास खसरा नंबर 782 और 783 में लगभग 3 एकड़ भूमि पर सुनील कुमार गुप्ता एवं हिमांशु अग्रवाल द्वारा बिना ले आऊट पास कराएं अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था जिसे संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग के रोड रास्ता नालियों एवं बाउंड्री वाल को नगर निगम की जेसीबी के द्वारा नेस्तनाबूद कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम अवैध प्लाटिंग के मामले में पूरी तरह से सजग होकर कार्रवाई कर रही है.आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का अमला तैनात रहा
कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे, नगर निगम के प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन तहसीलदार दुर्ग प्रकाश सोनी, उपायुक्त मोहे॓॑द्र साहू भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, नगर एवं ग्राम निवेश के वरिष्ठ मानचित्रकार राजेश डूमरे, राजस्व निरीक्षक सुनीति निषाद, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, उरला पटवारी चंद्रशेखर साहू, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, एवं अतिक्रमण दल के सभी कर्मचारी रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...