प्यार में पागल हुई महिला तो पति की कर दी हत्या: पति को जहर देकर मारा, फिर बच्चों को लेकर प्रेमी संग हुई फरार… मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर बताया अवैध संबंध के बारे में

प्यार में पागल हुई महिला तो पति की कर दी हत्या

क्राइम डेस्क। राजस्थान के भरतपुर में जहर देकर एक महिला ने पति की हत्या कर दी. इसके बाद वह बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला के पति की मौत हो गई है, लेकिन मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर पूरी घटना के बारे में बताया है. ये वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गुरुवार का है. भरतपुर के बयाना थाना इलाके के गांव सिकंदरा का रहने वाला 35 वर्षीय भाग सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ नदबई कस्बे में रह रहा था. भाग सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था. भाग सिंह की पत्नी आरती देवी का पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जब भाग सिंह को इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.

भाग सिंह की जब तबीयत खराब हो गई तो उसे नदबई के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जब उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उसने अपने बयान का वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया.

वायरल हो रहे वीडियो में भाग सिंह ने कहा है कि मेरी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. पत्नी ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे खाने में जहर दे दिया है. वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. यह वीडियो भाग सिंह की मौत से कुछ घंटे पहले का है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है.

भाग सिंह की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं. आरोप है कि भाग सिंह जिस किराये के मकान में रह रहा था, वहां पड़ोस के मकान में कोई रिश्तेदार आता रहता था, जिससे भाग सिंह की पत्नी का अफेयर हो गया था.

नदबई थाने के हेड कॉन्स्टेबल सोरन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा जहर खा लेने की सूचना पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली है. उसके आधार पर जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...