भिलाई में विधायक देवेंद्र का भेंट-मुलाकात: सेक्टर-5 कार्यालय में लोगों से मुलाकात, समस्याओं को सुना, अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने विधायक कार्यालय सेक्टर 5 लोगों से भेंट मुलाकात किये और सब का हालचाल जाना। जहां सैकड़ों की संख्या में शहर की महिलाएं व पुरूष पहुंचे। कई लाेग अपनी समस्या लेकर पहुंची थे। सभी ने बारी बारी से विधायक से मुलाकात करके अपनी समस्या को बताया।

सभी की समस्याओं और आवेदनों को विधायक ने गंभीरता से लिया और कई लोगों की समस्याओं को तत्काल मौके पर निराकरण कर दिए और जो निगम व अन्य विभाग से सम्बंधित थे, उनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों को भेजने का आदेश दिया व खुद संबंधित अधिकारियों को कॉल करके जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का निराकरण कर राहत देने का निवेदन किया।

विधायक श्री यादव ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का वे जल्द से जल्द निराकरण करवाएंगे। साथ ही श्री यादव से मिलने पहुंचे कई लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कि पीएम आवास, राशन कार्ड, पेंशन योजना, घरों में नल कनेक्शन आदि की मांग भी की।

साथ ही जो लोग राशन कार्ड में नाम जोड़वाने, नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आए थे। उनके लिए विधायक ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर ऐसे लोगों की मदद करने कहा।

विधायक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत सभी परिवार का राशन कार्ड बनाया जाना है। इसलिए सब का राशन कार्ड बनाया जाए। जो बीपीएल की श्रेणी में आते है।

उनका बीपीएल बनाया जाए। कोई भी जरूरतमंद व्यक्त सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने से चूकना नहीं चाहिए और लोगों को यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। इसके अलावा विभिन्न वार्ड से लोग विधायक से मिले और मूलभूत सुविधाएं जैसे निकासी आदि की भी मांग की।

जिस पर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है। तेजी से शहर में काम चल रहा है। जल्द ही उनके वार्ड में भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...