भिलाई निगम के उप सभापति पर गलत कास्ट सर्टिफिकेट जमा करने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष और BJP पार्षदों ने पुलिस थाने और निगम कमिश्नर से किया कंप्लेंट, पार्षद सलमान ने कहा- मैंने कोई गलत काम नहीं किया… जानिए मामला

भिलाई। भिलाई निगम में उप सभापति के ऊपर गंभीर आरोप लगा है। वार्ड 35 के पार्षद इंजीनियर सलमान के खिलाफ कूटरचना करके फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट के दम पर चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। RTI से जानकारी लेने पर पता चला है कि इंजीनियर सलमान ने OBC आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र जमा किया था, वो किसी और व्यक्ति के नाम पर जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार ये जाति प्रमाण पत्र किसी नोमिता देशमुख के नाम पर जारी किया गया है। अब इसकी शिकायत भाजपा पार्षदों ने थाने और नगर निगम के कमिशनर से की है।

भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने बताया कि, निगम के उप सभापति इंजीनियर सलमान का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी है। उसने दूसरे के जाति प्रमाण पत्र पर अपना नाम दर्शाकर उसे निर्वाचन आयोग में जमा किया है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर सलमान ने ओबीसी आरक्षित वार्ड 35 से पार्षद चुनाव लड़ने के लिए जो जाति प्रमाणपत्र जमा किया है, उसका डिस्पैच नंबर 21/05 है। जब RTI से उसकी जानकारी मांगी गई, तो तहसीलदार नजूल शाखा से बताया कि उस नंबर का जाति प्रमाण पत्र नोमिता देशमुख के नाम पर जारी हुआ है।

पार्षद पीयूष मिश्रा, विनोद सिंह, वीणा चंद्राकर, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह सहित सभी भाजपा पार्षदों ने कहा कि आरक्षण का लाभ लेने के लिए पार्षद सलमान ने जाली जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। ऐसा करके उसने न सिर्फ निर्वाचन आयोग बल्कि वार्ड के लोगों से फरेब किया है। इस पूरे मामले में सभी पार्षदों ने मिलकर संभागायुक्त, निगम कमिश्नर, SSP सहित थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने पार्षद सलमान पर CRPC के तहत मामला दर्ज करने और निगम एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे पार्षद पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा पार्षदों ने निगम में हुए भ्रष्टाचार और बिना नियम के कार्यों को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ने के तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि वो एक-एक करके सभी मुद्दों को उठाएंगे। उसकी जांच शासन स्तर से कराएंगे और इसमें जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाएंगे। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों ने सत्ता के बल पर निगम के नियमों को ताक पर रखकर काम किया है। इस सभी कार्यों की जांच कराकर वो उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।

उप सभापति सलमान ने कहा- मैंने कोई गलत काम नहीं किया
भिलाई निगम के उप सभापति एवं शारदापारा वार्ड नं. 35 के कांग्रेस पार्षद इंजीनियर सलमान ने इस मामले में कहा कि, यह प्रदेश में सरकार बदलने का असर है। मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।

उप सभापति इंजीनियर सलमान

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...