मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए जल्द भरें आवेदन: 25 तक ही है मौका… प्रति जोड़े 50 हजार का खर्चा उठाएगी सरकार; पात्रता से लेकर सामूहिक विवाह तारीख तक जानिए हर एक डिटेल्स

  • 25 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं आवेदन
  • सामूहिक विवाह पूरे विधिविधान से होगा सम्पन्न
  • कन्या विवाह आयोजन 14 से 20 फरवरी के मध्य होना संभावित

दुर्ग। दुर्ग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए है। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के मध्य होना संभावित है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय स्तर पर सामूहिक विवाह पूरे विधिविधान से सम्पन्न किया जायेगा। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना अंतर्गत प्रति जोड़े हेतु कुल 50 हजार रूपये व्यय किये जाने का प्रावधान है, जिसमें 21 हजार रूपये वधु को चेक अथवा खाते में, 21 हजार रूपये विवाह भेंट सामग्री एवं शेष राशि विवाह आयोजन में व्यय किया जाना है।

योजनांतर्गत आवेदन करने की पात्रता हेतु वर 21 वर्ष व वधु 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए, वर, वधु के निवास हेतु छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण-पत्र अथवा पार्षद द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण-पत्र मान्य होगा, एक पालक की दो बालिकाएँ ही योजना हेतु पात्र होगी, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत कार्डधारी परिवार की बालिकाएँ पात्र होगी। योजना हेतु पात्र इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.), पांच बिल्डिंग परिसर कार्यालय में संपर्क कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...