छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा… दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, 5 साल की बच्ची समेत 3 लोगों ऑन द स्पॉट मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। जिले में शुक्रवार की शाम एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों ने जान गवा दी है। बताया जा रहा है कि, NH-49 पर 2 बाइक की जबरदस्त हुई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में 5 साल की मासूम बच्ची भी थी। वहीं तीन और घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही तीन लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया है। पूरा मामला जिले के जूटमिल थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार, NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास ये हादसा हुआ है। ग्राम झलमला में गहिरा मेला लगा हुआ था, जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह घटना घटित हुई ऐसा बताया जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान सुखदेव फोबिया 27 साल निवासी गढउमारिया और 5 साल की बच्ची गढउमारिया निवासी कुहू सिदार के रूप में हुई है। मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...