भिलाई वासियों के लिए जरूरी खबर: पाइप लाइन में लीकेज के मेंटेनेंस के लिए लिया जाएगा शटडाउन… जोन-1, 2 और रिसाली क्षेत्र में वाटर सप्लाई रहेगी प्रभावित; जानिए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई के रहवासियों के लिए जरुरी खबर हैं। जीवन में सबसे अमूल्य होता है पानी। परसो यानि की 8 जनवरी को भिलाई और रिसाली निगम में पेयजल आपूर्ति बाधित होने वाली है। आपको बता दें कि, निगम भिलाई के जल शोधन संयंत्र 66 MLD के मुख्य राइजिंग मेन पाइप लाईन में नेहरू नगर चौक के पास हुए लिकेज के मेंटेनेंस कार्य के कारण 8 जनवरी से आगामी 12 घंटे के लिए शटडाउन किये जाने के कारण जोन 1 नेहरूनगर का पूर्ण जोन 2 वैशालीनगर के आंशिक क्षेत्र तथा नगर पालिक निगम रिसाली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।

जल कार्य के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, नेहरू नगर चौक के पास 66 एम.एल.डी.फिल्टर प्लांट के 800 एम.एम.डाया के मुख्य राइजिंग मेन लाईन मे हुए लिकेज का 8 जनवरी को प्रात 9 बजे से संधारण कार्य किया जाएगा। जिसके कारण जोन 1 के सम्पूर्ण क्षेत्र तथा जोन 2 के कुछ क्षेत्र जिसमे खम्हरिया, नेहरूनगर, स्मृति नगर, हुडको, स्लाटर हाऊस, फरीदनगर सहित नगर पालिक निगम रिसाली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे पेयजलआपूर्ति प्रभावित रहेगा।

गौरतलब है कि, संधारण कार्य 12 घंटे मे पूर्ण किये जाने की संभावना है। अर्थात 9 जनवरी को जल प्रदान नही हो सकेगा। निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया है कि अपने घर मे आवश्यकता अनुसार पेयजल एवं निस्तारी पानी का संचय कर लेंगे। प्रभावित क्षेत्र मे जरूरत के आधार टेंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था जोन कार्यालय से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...