रायगढ़ के दो सड़क हादसों में 5 साल की बच्ची समेत चार की मौत: वित्तमंत्री OP चौधरी ने जताया गहरा दुख… प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की अपील की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए। जिसमें एक 5 साल की मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो अलग-अलग स्थानों में हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि रायगढ़ के मिड़मिड़ा मेनरोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि रायगढ़ के चक्रधर नगर में एक इलेक्ट्रानिक आटो रिक्शा के पटलने से उसमें बैठे एक यात्री की मौत हो गयी। दुख की इस घड़ी में चौधरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है।

चौधरी ने रायगढ़ एवं प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों के पालन करने की भी अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने मोटरसायकिल पर तीन सवारी न बिठाने, रॉन्ग साइड न चलने और तेज रफ्तार गाड़ी न चलाने के साथ ही अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की लोगों से अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...