घायल जवानों से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा: नारायणपुर-अंतागढ़ में बस हादसे में घायल हुए थे जवान… डॉक्टर से कहा बेहतर से बेहतर करें ट्रीटमेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा शनिवार को निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। शर्मा ने घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। शर्मा ने घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस यात्रियों से लाखाें की लूटपाट, पीड़ितों ने राजनांदगांव...

राजनांदगांव. नागपुर से रायपुर आ रही बस में यात्रियों से लूटपाट का मामला सामने आया है. नागपुर बस स्टैंड से कुछ दूर में अज्ञात...

छत्तीसगढ़ में खत्म होगा नक्सलवाद: साय सरकार के नेतृत्व...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सरकार द्वारा लागू...

CM साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात...

भाजपा प्रत्याशी पर पैसे बांटने का आरोप, वीडियो हो...

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक एक दिन पहले में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गोपेश साहू के कार्यकर्ताओं को स्थानीय वार्डवासियों ने मिठाई और नगद...

ट्रेंडिंग