घायल जवानों से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा: नारायणपुर-अंतागढ़ में बस हादसे में घायल हुए थे जवान… डॉक्टर से कहा बेहतर से बेहतर करें ट्रीटमेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा शनिवार को निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। शर्मा ने घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। शर्मा ने घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...