दुर्ग में धीवर समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल… प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित, MLA ईश्वर साहू भी रहे मौजूद

  • डिप्टी CM विजय शर्मा धमधा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
  • समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी CM विजय शर्मा रविवार को दुर्ग जिले के हाईस्कूल ग्राउंड धमधा में धीवर समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने आये युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समाज की अच्छी पहल है, जिससे एक ही मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियां आपस में मिल जाते है। जिससे वर-वधु ढूढंने में समय और धन की बचत होती है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा करने तथा मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने न्याय को जीत दिलाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मछुवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी गई थी। राज्य सरकार समाज को पुनः प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने मछुआ बोर्ड को बढ़ावा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में समाज के भवन के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी तथा समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। शर्मा ने अपने करकमलों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

विधायक ईश्वर साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने विधायक पद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार माना। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने अपने सम्बोधन में समाज के रीति-रिवाजों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और समाज के संरक्षक रामकिशन धीवर, राधेश्याम चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी और धीवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...