CG – मालकिन का अश्लील VIDEO बनाकर 8 लाख की लूट: नौकरानी समेत 3 लड़कियों ने दिया वारदात को अंजाम… तीन दिन पहले नौकरानी बनकर आई थी… फिर सहेलियों के साथ महिला को बंधक बनाकर ले भागी गहने

मालकिन का अश्लील VIDEO बनाकर 8 लाख की लूट

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह घर की नौकरानी ने अपनी दो साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीनों लड़कियों ने अपनी ही मालकिन का अश्लील वीडियो बना लिया था और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीनों लड़कियां घर से कैश और करीब 8 लाख रुपए के जेवर लूटकर भाग निकली। पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। वारदात सूर्या विहार कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार के घर हुई थी। दिनेश कुमार मूलतः पश्चिम बंगाल के हैं और बीते कुछ साल से रायगढ़ में रह रहे हैं। यहां वो पत्नी शालिनी के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही एक लड़की दिनेश कुमार के घर काम मांगने आई थी। पत्नी शालिनी ने उसे रख लिया था। लड़की ने इसी दौरान लूट की साजिश रची। इसके बाद उसने अपनी दो सहेलियों को भी अपने मंसूबे बताए और फिर नकाब डालकर फिल्मी स्टाइल में मालकिन के घर पर धावा बोल दिया। तीनों कैश और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग निकलीं। इनकी भागने की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के सदस्यों और नौकरानी के बारे में पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ही एक लड़की उनके घर पर काम पर लगी थी। तीसरे दिन उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।

रायगढ़ की चक्रधर पुलिस ने जांच तेज की और फिर साइबर सेल की मदद से तीनों लड़कियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए कैश और 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 8 लाख का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक नेहा शर्मा, राखी चौहान और ममता महंत ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

SP सदानंद कुमार ने बताया कि महिला जब वॉशरूम से निकली, तब आरोपी लड़की ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। महिला को धमकाते हुए कहा कि अगर इस घटना का जिक्र कहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

आरोपी नेहा शर्मा ने पुलिस को बताया कि 3 दिन शालिनी अग्रवाल के घर काम करने के दौरान उसे उनके अकेले होने और घर पर जेवरात की जानकारी मिल गई थी। उसने ही मोहल्ले की राखी चौहान और ममता महंत के साथ इस लूट की प्लानिंग की थी। लूट के बाद लॉज में रुककर अगली ट्रेन से ओडिशा भागने का इरादा था, इससे पहले ही वे पुलिस के हाथ आ गईं।

तीनों आरोपियों के नाम –

  1. नेहा शर्मा पति जितेन्द्र शर्मा (24 साल) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
  2. राखी चौहान पिता जगन्नाथ चौहान (20 साल) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
  3. ममता महंत पिता अगर दास उम्र (20 साल) निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...