CG – शिक्षक ने की आत्महत्या: स्कूल में ही टीचर ने लगा ली फांसी, स्कूल बंद करते समय स्टाफ ने देखा लाश, पुलिस कर रहीं जांच

शिक्षक ने की आत्महत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शिक्षक की लाश मिली है. बताया जा रहा है की शिक्षक की लाश स्कूल के कमरें में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है. टीचर स्कूल में अध्यापन कार्य के लिए पहुंचा हुआ था. लेकिन इसी दौरान उसने स्कूल के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. स्कूल बंद करने के वक्त स्टाफ की नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे लाश पर पड़ी. जिसके बाद उसने स्कूल के अन्य शिक्षक और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनूप कोठारे की पदस्थाना थी. रोज की तरह वह स्कूल में अध्यापन कार्य कराने पहुंचा था. स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक ने स्कूल के एक कमरें में जाकर पंखे के लोहे के एंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

घटना के करीब 4 घंटे बाद देर शाम स्कूल स्टाफ ने अनूप की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखा. अनूप स्कूल में बीते पांच सालों से पोस्टेड थे. मृतक शिक्षक के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और 2 बेटियां है. घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...