CG के कलाकार ने श्री राम पर लिखा आव्हान गीत: 20 जनवरी को होगी रिलीज… दुर्ग सांसद बघेल ने भी किया है अभिनय

भिलाई . छत्तीसगढ़ ही नही सम्पूर्ण भारत मे हो रही घटनाओं पर लिखने वाले कलाकार निशु पाण्डेय ने आज के युग की सबसे बड़ी घटना श्री राम मंदिर निर्माण पर जो आह्वान गीत ” रघु राम राम ” लिखा हैं उसका आज फिल्मांकन किया गया l


” रघु राम राम ” में देश के सनातनियों के 500 वर्षो के संघर्ष की गाथा है जिसमे दुर्ग के साँसद विजय बघेल, छालिवुड के मनोज जोशी ने भी अभिनय किया l
अधिक जानकारी देते हुये निशु पाण्डेय ने बताया कि इस समय श्री राम चन्द्र जी पर हजारों गाने लिखें और फ़िल्माये गये है परंतु जिन जिन रामभक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन दे दिया l इस धैय व शौर्य की गाथा निशु पाण्डेय ने लिखी व निर्देशित की और भिलाई के ही श्रीनिवास ने इस आह्वान गीत को संगीत बद्ध कर अपने सुमधुर स्वर से सजाया l
इस आह्वान गीत की शूटिंग भिलाई के सेक्टर 4 स्थित श्री राम मंदिर, महाराष्ट्र मंडल व सिविक सेंटर के क्षेत्र में हुई , इस गाने में भिलाई शहर के सम्माननीय गणों में करमजीत सिंह ,शारदा गुप्ता , पारस जंघेल, अमिताभ भट्टाचार्य , डॉ रमेश श्रीवास्तव , कीर्ति महिला मंडल की श्रीमति नंदा पाण्डेय, टाटा शोभा, व स्वरूपानंद कॉलेज के शिक्षकों के साथ साथ निशु पाण्डेय ,प्रीति पांडे अरनव पांडे आदि को भी आप अभिनय करते देख पायेंगे l


निशु पाण्डेय का यह दुसरा गीत है इसके पहले निशु ने भिलाई पर “थैंक्यू भिलाई” का टाइटल गीत लिखा व निर्देशित किया भी किया था l निशु पाण्डेय 2003 से कला के क्षेत्र में सक्रिय है कई वर्ष थियेटर करने के बाद आज निशु पाण्डेय की पहचान हिंदूवादी कवि के रूप में हो रही है हाल ही में निशु ने बॉलीवुड की फ़िल्म अनार्की में भी अभिनय किया है जो मार्च के आस पास रिलीज होगी l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...