गर्भवती महिला का फट गया था बच्चादानी: जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल आपरेशन कर महिला की बचाई जान

दुर्ग। जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला निवासी स्टेशन मरोदा 17 जनवरी 2024 को समय दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच विंग में भर्ती हुई। सिविल सर्जन डॉ. साहू के अनुसार जांच में पाया गया कि उनक बच्चादानी फट गया है, चिकित्सालय के डॉ बी.आर साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे बिना किसी विलम्ब के उनका आपरेशन कर जननी की जान बचाई गई। इस आपरेशन में डॉ बसंत चौरसिया निःश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा मरीज को बेहोश कर आपरेशन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही ओटी में कार्यरत स्टॉफ ने भी उपरोक्त आपरेशन में अपनी अहन भूमिका निभाई है। वर्तमान में महिला स्वस्थ है। आपरेशन के दौरान लगभग 02 लीटर रक्त पेट में स्स्रावित हो गया था। डॉ अरुण कुमार साहु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने उपरोक्त जटिल सर्जरी को समय पर संपादित कर महिला की जान बचाने पर आपरेशन में सम्मिलित समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...