अगर आप भी करने वाले है ट्रेन से सफर, तो चेक कर ले ये लिस्ट: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेन हुई रद्द… कुछ गाड़ियों का रूट डायवर्ट

डेस्क। पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत सिंगपुर-रायगढ़ा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य 20 जनवरी से 27 जनवरी के बीच किया जाएगा। इसके चलते विशाखापट्टनम पैसेंजर व तिरुपति एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को देर से रवाना किया जाएगा, कुछ बदले हुए रास्ते से चलेंगीं।

  • 20 से 28 जनवरी तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पे रद्द रहेगी।
  • 19 से 27 जनवरी तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 20, 23 एवं 27 जनवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 18, 21 एवं 25 जनवरी को तिरुपति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17482 तिरुपति-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

विलंब से रवाना होने वाली :-

  • 23 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी ।
  • 21 जनवरी को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी ।
  • 25 जनवरी को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी ।

मार्ग परिवर्तित

  • 19, 20, 23, 25 एवं 26 जनवरी को गाडी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।
  • 20, 21, 22 एवं 25 जनवरी को गाडी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।
  • 24 जनवरी को गाडी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।
  • 20 एवं 27 जनवरी को गाडी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...