भिलाई में डेंगू, पीलिया, मलेरिया जैसी बीमारियों से अलर्ट रहने विधायक देवेंद्र की अपील…बोले-बारिश में ये बीमारियां देती हैं दस्तक, स्वच्छता का रखें ख्याल

भिलाई। मानसून आ चुका है। बारिश रूक-रूककर हो रही है। ऐसे में इस मौसम में डेंगू, पीलिया, मलेरिया जैसे जल जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस तरह की बीमारी शहर में ना फैले और लोग स्वच्छता रहे।

इसके लिए एक ओर जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे समय से पहले सभी तैयारी कर ले

ताकि बारिश के सीजन में किसी भी प्रकार की जल जनित बीमारी शहर में ना फैले वहीं दूसरी ओर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी अपनी तरफ से सावधान रहे।

बारिश के इस सीजन में कई तरह की बीमारी के फैलने का खतरा रहता है। इसलिए सभी लोग अपने घर सहित आसपास की सफाई रखे और सावधानी बरते। कुलर सहित छत पर व आंगन आदि में पानी जमा ना होने दे।

टायर आदि में यदि पानी भरा हैं, तो उसे खाली कर दें। क्योंकि इन जमें हुए पानी में ही मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपते हैं। ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग करें।

घर के आसपास कही पानी जमा हैं तो उसमें जला हुआ आयल डाले। आगे विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि विभिन्न बीमारियों के खतरे को देखते हुए इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं।

बचाव एवं रोकथाम तथा मौसमी जल जनित बीमारियां उल्टी, दस्त, पीलिया, टाइफाइड तथा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग डेंगू, मलेरिया से बचाव एवं इसके रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इन सभी के रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान सहित फील्ड पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी यदि कही कोई समस्या हो तो वे सीधे निगम प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं।

डॉक्टर से करेंगे संपर्क
भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बारिश के इस सीजन में स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल अस्पताल जाएं और चेकअप कराएं। खुद की मर्जी से किसी भी प्रकार की दवाइयां ना खाए। पहले चेकअप करा ले और डॉक्टर के परामर्स के बाद भी दवाइयां खाएं।

जागरूकता अभियान चलाने निगम को दिए निर्देश
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को जागरूक करने घर-घर सर्वे करने केसाथ ही जागरूकता अभियान चलान के लिए निगम प्रशासन को निर्देशित किया है।

साथ ही पिछले साल की तरह इस साल भी समय पर लोगों को टेमीफास्ट बांटने, कुलर,कगले, छत व आंगन में पड़े टायर, डब्बे, पानी टंकी आदि में कही लार्वा ना पनपे इसका समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए भी कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...