दुर्ग में पतंग का मांझा बना जानलेवा: बाइक चला युवक का कटा गाला… इलाज के दौरान मौत, पीछे बैठे बच्चे को भी आई चोट

भिलाई। भिलाई में पतंग के मांझे की वजह एक हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। दरहसल भिलाई-3 के जी केबिन निवासी अज्जू जिसकी उम्र 18 साल है और उसके पिता का नाम विरेंद्र है। बताया जा रहा है कि, अज्जू का मांझे से गला कट गया। आसपास के लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में सरकारी अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। वहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफेर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना जी केबिन चरोदा और थाना क्षेत्र भिलाई-3 की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब देव बलौदा जाने वाली सड़क के पास कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अज्जू अपनी बाइक में पीछे सिहान को बैठाकर कहीं जा रहा था। अचानक पतंग का मांझा उसके गले से फंस गया। अज्जू की बाइक आगे जाने से मांझा उसके गले में कस गया और गले को काट दिया। अज्जू लहू लुहान होकर बाइक सहित वहीं गिर गया। इससे सिहान के सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 को फोन करके बुलाया।

दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्ग में डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गला अधिक कट जाने और खून बह जाने से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल के सिहान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...