Sex रैकेट का भंडाफोड़: होटल से चल रहा था देह व्यापार… कोलकाता-मुंबई और हैदराबाद से लाई थी 16 युवतियां… तीन से पांच हजार में होता था सौदा

Sex रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद पुलिस नेे एक होटल में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने 16 युवतियों को देह व्यापार से बचाया है। सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी देते हुुए शहर पुलिस की सेंट्रल जोन टास्क फोर्स ने रैकेट चलाने वाले कथित सरगना एस.अखिलेश उर्फ अखिलेश फैलवान को रामनगर इलाके में उसके होटल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा होटल के प्रबंधक-सह-रिसेप्शनिस्ट रघुपति को भी चार ग्राहकों और दो दलालों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कई धाराओं मेंं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद से लाई थी युवतियां
गुप्त सूचना के आधार पर टास्क फोर्स ने एबिड्स पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को फॉर्च्यून होटल पर छापा मारा। रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित घरों में पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें नौकरियों की पेशकश के साथ कोलकाता, मुंबई और अन्य स्थानों से हैदराबाद लाया गया और देह व्यापार में धकेल दिया गया।

कई धाराओं के केेस दर्ज, 22 मोबाइल जब्‍त
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिलेश और रघुपति पर व्यक्तियों की तस्करी और शोषण के लिए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 370 और 370 ए के तहत आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं।

3 से 5 हजार प्रति घंटे का चार्ज
आरोपियों ने कथित तौर पर ग्राहकों से प्रदान की गई सेवा के लिए प्रति घंटे 3,000-5,000 रुपये के बीच शुल्क वसूला गया। मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर प्रमुख राजनेताओं के साथ तस्वीरें पोस्ट करता रहा है। वह अखिल अनाथ लाइफलाइन चलाने के साथ-साथ परोपकार में भी लगा हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...