ब्रेकिंग: अकेली रहती थी युवती, बोरे में बंद गटर में मिली लाश…स्टेशन मरोदा में मिली‌ लाश से इलाके में मिली सनसनी, पुलिस करेगी जांच

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बन्द बोरी में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। नेवई पुलिस ने बताया कि सुलभ शौचालय के गटर के पास निगम का कर्मी सफाई करने पहुचा था।

सामने एक बंद बोरा दिखा जिसे खोलने पर युवती के हाथ पैर को मोड़कर उसमें डाला गया था। युवती का नाम भावना साहू 40 वर्ष जो ग्राम गुरुर जिला बालोद की रहने वाली है। जो नेवई स्थित स्टेशन मरोदा में 3-4 वर्षों से निवास करती थी। बीते 3 दिनों से मोहल्ले से लापता थी। जब पुलिस को शव मिला तब आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर ही शिनाख्त हो पाया है।

पुलिस को संदेह है कि लाश करीब 1 सप्ताह भर पहले का होना बताया है। घटनास्थल फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुची थी। युवती के सिर पर सहित अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले है। बताया जा रहा है कि युवती ही हत्या कर उसकी लाश को बोरे में बंद कर फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए होंगे। युवती यहां रहकर क्या करती थी। इसके बारे में जानकारी नही मिल पाई है।

मृतका अकेली रहा करती थी। नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि शव का पीएम होने के बाद ही पूरी तरफ स्पष्ट हो पायेगा। शरीर के कई हिस्सों में चोट है। रिपोर्ट आने के बाद धारा जुड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...