घर से ट्यूशन निकली नाबालिग का अपहरण: OYO ले जा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म… छात्रा ने सुनाई आपबीती तो घरवालों के उड़े होश

क्राइम डेस्क। घर से ट्यूशन के लिए निकली 13 वर्षीय छात्रा का बाइक सवार दो आरोपियों ने अपहरण कर लिया। आरोपी छात्रा को हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक oyo होटल में लेकर पहुंचे। यहां होटल संचालक की मदद से एक आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पिछले एक महीने से बच्ची को छेड़ता था विकास
पुलिस केस के दर्ज रिपोर्ट में नगर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी प्रतिदिन घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला छज्जूपुर में जाती है। पिछले एक महीने से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर का विकास बेटी के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता आ रहा है। बेटी ने इस बात की जानकारी परिवार को भी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी विकास के परिजन से शिकायत की थी।

22 जनवरी को बच्ची को किया किडनैप
22 जनवरी को बेटी घर से ट्यूशन जा रही थी। तभी रास्ते में विकास और उसके गांव के अर्जुन ने नाबालिग को रोक लिया। जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित oyo होटल में पहुंचे। oyo संचालक विपिन की मदद से विकास ने होटल के कमरे में ले जाकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

डरी-सहमी बेटी ने घरवालों को सुनाई आपबीती
विकास ने नाबालिग को धमकी देकर डराया और धमकाया। होटल से निकलने के बाद डरी-सहमी छात्रा घर पहुंच कर परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। लोक लाज के कारण परिजन ने पहले किसी से शिकायत नहीं की। लेकिन मंगलवार 23 जनवरी को नाबालिग पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराई।

एक आरोपी अभी भी फरार
इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की गई है। आरोपी विकास और होटल संचालक विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी अर्जुन की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...