CG – भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत: स्कार्पियो ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर… 7 की चली गई जान, 8 लोग घायल… देखिये एक्सीडेंट का LIVE वीडियो

जगदलपुर। जिले के बोरीगुमा इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि ऑटो में 15 लोग सवार थे। जिस जगह हादसा हुआ है वह जगदलपुर शहर से लगे ओडिशा के बोरीगुमा में आता है।

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में ये भीषण हादसा हुआ। जगदलपुर की स्कार्पियो ने ओड़िशा के ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, वहीं घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि छह लोग ऑटो में सवार थे। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 4 और लोगों की मौत हो गयी। कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के वक्त ऑटो में 15 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...